LBS College Logo
LBS COLLEGE PRATAPGARH

Extra Activities

अन्य गतिविधियाँ

कौशल विकास

महाविद्यालय की एक सशक्त पहल जिसे अपना कर

युवा करेगा अपना भविष्य सक्षम व उज्जवल 

कौशल विकास किसी भी परिस्थिति में आप, हम सबको अपने सुद्रढ़  भविष्य की नींव  को संभल प्रदान करता है अतः वर्तमान परिप्रेक्ष्य में सिर्फ शिक्षा ही नहीं , छात्र को स्वयं की दबी या छुपी किसी भी प्रकार की प्रतिभा को समय रहते कौशल में परिवर्तित करने का हुनर होना एवं आना भी आवश्यक होता जा रहा है इसी आधार भूमि को हम ध्यान में रखते हुए महाविद्यालय स्तर पर समस्त प्रवेशित छात्रों को हुनरबंद बनाया जा सके ऐसा प्रयास है जिसके चलते छात्र-छात्राएं अपने अध्यनोप्रांत  भी स्वयं एवं परिवार के लिए धनोपार्जन  का एक सशक्त माध्यम बन सके इन्हीं स्थितियों के मद्धेनजर  महाविद्यालय स्तर पर भिन्न-भिन्न कौशल में निपुणता हेतु सतत शिक्षण प्रशिक्षण जारी है  जिसमें न्यूनतम वित्तीय निवेश  के साथ-साथ छात्र अपने स्तर पर घरों में लघु उद्योग को स्थापित कर अपना व औरों का आर्थिक जीवन स्तर उच्च कर सकता है  |

अतः संस्थान में चप्पल निर्माण, झाड़ू ,दिया बत्ती, पौछा, रबर बैंड, सिलाई ,ऑर्गेनिक दीपक , साबुन , एल.ई.डी. बल्ब असेंबलिंग, किचन गार्डनिंग,मग व शर्ट प्रिंटिंग इत्यादि का गहन प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है यह प्रशिक्षण किसी प्रकार का रॉकेट साइंस नहीं है अतः प्रत्येक छात्र अपनी समझ व हुनर के आधार पर इन्हें सीखकर जीवन में आर्थिक संबलता को प्राप्त कर सकता है

 

College Campus View

College Campus View