LBS College Logo
LBS COLLEGE PRATAPGARH

Discipline Norms By Univercity

अनुशासन के सम्बन्ध  में विश्वविद्यालय द्वारा  निर्धारित मानदण्ड

                 जी.जी.टी. यू. वि. वि. के सामान्य अनुशासन के नियम विवि तथा सम्बन्धित महाविद्यालय के समस्त विद्यार्थियों पर समान रूप से लागू होंगे एवं सम्बन्धित नियमों का उल्लंघन किये जाने पर वि. वि. महाविद्यालय समिति द्वारा उचित कार्यवाही की जावेगी।

महाविद्यालय विद्यार्थियों से अनुशासित व्यवहार की अपेक्षा करता है यदि निम्न बिन्दु में से कोई भी आचरण पाया गया तो अनुशासनहीनता के अन्तर्गत विचाराधीन होगा।

· अध्ययन-सत्र के दौरान उपस्थिति में अनियमितता ।

· सामूहिक रूप से कक्षाओ का बहिष्कार

· महाविद्यालय परिसर, पुस्तकालय, कार्यालय, कक्षा में किसी भी प्रकार की अशांति उत्पन्न करना या फैलाना।

· महाविद्यालय के शैक्षणिक गैर शैक्षणिक कर्मचारियों, सहपाठी के प्रति दुराचरण या दुर्व्यवहार अनुशासनहीनता के अन्तर्गत माना जाएगा।

· महाविद्यालय की सम्पति, पुस्तकालय की पुस्तकों, समसामयिक पत्रिकाओं, समाचार-पत्र, फर्निचर, बिजली, पानी से सम्बन्धित अन्य किसी वस्तु को नुकसान पहुँचाना, अनुशासनहीनतापूर्ण व्यवहार की श्रेणी में आना है।

· महाविद्यालय परिसर में, परिसर के आस-पास, मादक पदार्थ एवं असामाजिक गतिविधियों को बढ़ावा देना, अनुशासनहीनता का अंग हैं।

· महाविद्यालय समिति के किसी भी सदस्य द्वारा विद्यार्थी से परिचय-पत्र मांगने पर देने से इन्कार करना भी अनुशासनहीनता होगी।

· विद्यार्थी को महाविद्यालय परिसर में किसी बाहरी व्यक्ति से मिलने की अनुमति नहीं होगी।

· विद्यार्थी किसी भी प्रकार की यात्रा, शैक्षणिक भ्रमण, किसी अन्य स्थान पर, शैक्षणिक नोट्स, चेरिटी अथवा अन्य इस प्रकार के कार्यों में बिना संस्था प्रधान की अनुमति के कोई राशि एकत्रित नहीं करेगा, अन्यथा संस्था से निष्कासित किया जा सकेगा।

· विद्यार्थी का दायित्व है कि वह नियमित रूप से नोटिस बोर्ड देंखे।